फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot distances himself from Congress's feedback program

Tonk: फीडबैक प्रोग्राम से पायलट दूर, अपने ही क्षेत्र टोंक की रायशुमारी में नहीं हुए शामिल, अलग दौरे पर निकले

Mon, 17 Apr 2023 03:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Apr 2023 03:33 PM IST
सार

गहलोत और कांग्रेस सरकार के खिलाफ बयान देकर प्रभारी रंधावा के निशाने पर आए सचिन पायलट ने कांग्रेस फीडबैक प्रोग्राम से भी दूरी बना ली। सोमवार को पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक की रायशुमारी रखी गई, लेकिन पायलट शाहपुरा-खेतड़ी दौरे पर निकल गए।

विज्ञापन
Sachin Pilot distances himself from Congress's feedback program
दौरे पर निकले सचिन पायलट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की अब सीएम गहलोत ही नहीं, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी अदावत बढ़ गई है। राजस्थान में AICC के निर्देश पर चार दिन के विधायक, जनप्रतिनिधियों के फीडबैक प्रोग्राम पर आए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा को पायलट ना तो एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे और न ही कांग्रेस वार रूम में जाकर या व्यक्तिगत उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

विज्ञापन


विज्ञापन


शाहपुरा-खेतड़ी दौरे पर निकले पायलट, समर्थित विधायक साथ
सचिन पायलट अपने तय कार्यक्रम के तहत शाहपुरा और खेतड़ी के दौरे पर निकल गए। समर्थित कांग्रेस विधायक और नेता भी इस दौरान सचिन पायलट के साथ रहे। कांग्रेस विधायकों के फीडबैक कार्यक्रम से अलग पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के शाहपुरा और खेतड़ी दौरे पर निकलने से कांग्रेस में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सचिन पायलट का सोमवार को जयपुर से शाहपुरा जाते व्यक्त हरमाड़ा, दौलतपुरा, बिलोची, चन्दवाजी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुरा में पायलट ने परमानन्दधाम खोरी में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ में पहुंचकर यज्ञ में आहुति दी। इस मौके पर कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर, विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, कांग्रेस नेता और शाहपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनीष यादव, त्रिवेणी धाम के महंत  रामरिछपालदास जी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जबकि झुंझुनूं के खेतड़ी में शहीद की प्रतिमा के अनावरण में पायलट ने शामिल होने का कार्यक्रम रखा है।

क्या पायलट आगामी दिनों में फीडबैक देने रंधावा-गहलोत-डोटासरा के सामने जाएंगे?
सीएम अशोक गहलोत और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ पायलट की अदावत के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सचिन पायलट आगामी दिनों में फीडबैक के लिए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से अलग से समय मांगेंगे? 18 से 20 अप्रैल के दौरान क्या पायलट प्रभारी रंधावा, सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा के सामने विधायक के तौर पर अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक का फीडबैक और ग्राउंड रियलिटी की रिपोर्ट देंगे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए क्या पायलट अपने सुझाव इन तीनों नेताओं को देंगे यह भी चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि पायलट अपने सुझावों में से एक सुझाव पहले ही सार्वजनिक कर चुके हैं। वह सुझाव है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पिछले कार्यकाल के भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच करवाना, जो अब तक गहलोत सरकार ने नहीं करवाई है। यह पायलट आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed