फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rural children will also play table tennis news Amrit Mahotsav of Independence hindi news update

Rajasthan:टेबल टेनिस में अब ग्रामीण बच्चे भी मनवाएंगे अपना लोहा, ऐसे तैयार होगी खिलाड़ियों की फौज

Mon, 01 Aug 2022 08:34 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 08:34 PM IST
सार

जिसमें प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में बताकर जागरूक किया और कहा प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
rural children will also play table tennis news Amrit Mahotsav of Independence hindi news update
पांच दिवसीय निःशुल्क टेबल टेनिस कोचिंग शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय बोराज में सोशल प्रोग्राम एंड एंपावर डेवलपमेंट संस्थान अजमेर द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क टेबल टेनिस कोचिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल सुमन चौहान, विशेष अतिथि बिजोय कुमार और शिवदत्त पाराशर ने फीता काट कर की। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विनीत पारीक ने कहा कि संस्था को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड द्वारा टेबल टेनिस उपलब्ध कराई गई है। जिससे वह टेबल टेनिस खेल को गांवों-गांवों तक पहुंचाया जा सके और नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखार सके।
विज्ञापन


संस्थान ने खेल के साथ.साथ पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने के लिए प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। जिसमें प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में बताकर जागरूक किया और कहा प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें। स्कूल की प्रिंसिपल शिव सुमन चौहान ने संस्थान को सहयोग कर बच्चों को टेबल टेनिस सिखाने के लिए माता-पिता से बच्चों को खिलाने की स्वीकृति ली और संस्थान को हॉल उपलब्ध कराया। इस पांच दिवसीय कोचिंग कैंप में प्रशिक्षित कोच द्वारा छात्रों को टेबल टेनिस खेलना सिखाया जा रहा है और इनमें से 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन आवासीय शिविर प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। बता दें खेलकूद से बच्चों के शारीरिक विकास और व्यक्तित्व का विकास होता है, जो देश के विकास में सराहनीय योगदान देता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed