फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rupees in the excuse for getting financial help from the Chief Minister's aid fund

मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लाख रुपए दिलवाने का झांसा देकर सात हजार हड़पे

Fri, 17 Mar 2017 04:02 PM IST
 अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
 अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 17 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Rupees in the excuse for getting financial help from the Chief Minister's aid fund
jaipur police - फोटो : Demo pic
मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लाख रुपए दिलवाने का झांसा देकर सात हजार रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। ठगी के आरोपी दो युवक फरार हो गए। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मवीर ने बताया कि वारदात मधुवन कॉलोनी टोंक फाटक निवासी प्रहलाद मीणा के साथ हुई। वह गुर्दे में खराबी की बीमारी से ग्रसित है। कुछ दिन पहले प्रहलाद मीणा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों का फोन आया। जिन्होंने अपना नाम मुस्कान जाट व दीपक यादव बताया। 

आरोपियों ने स्वयं की मुख्यमंत्री कार्यालय में पहचान बताकर प्रहलाद को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से  चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दिलवाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने इसके एवज में पीड़ित से 20 हजार रुपए की मांग की लेकिन, मामला सात हजार रुपए में तय हुआ। पीड़ित ने सात हजार रुपए और कागज आरोपियों को दे दिए। 
विज्ञापन


काफी दिनों तक इन दोनों ने प्रहलाद से कोई सम्पर्क नहीं किया और न ही सहायता मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के फर्जी दस्तावेज दिखाकर वारदात की। दस्तावेज जब्त कर जांच में जुट गई। वहीं पीड़ित द्वारा दिए गए नम्बरों की जांच गई तो वह नम्बर राजस्थान के बाहर के निकले है तथा वह भी फर्जी पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed