{"_id":"6437cbbafdceb953f10cc276","slug":"rohit-godara-demands-extortion-from-bjp-mla-abhinesh-maharshi-in-churu-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: फोन पर खुद को रोहित गोदारा बताकर भाजपा विधायक अभिनेष महर्षि से मांगी रंगदारी, थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: फोन पर खुद को रोहित गोदारा बताकर भाजपा विधायक अभिनेष महर्षि से मांगी रंगदारी, थाने में दी शिकायत
Thu, 13 Apr 2023 03:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Apr 2023 03:01 PM IST
सार
भाजपा के रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि से खुद को रोहित गोदारा बता कर फोन पर रंगदारी मांगी गई है। विधायक महर्षि ने थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विधायक अभिनेष महर्षि
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि से खुद को रोहित गोदारा बताकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक फिरौती की राशि का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि इसको लेकर थाने में विधायक महर्षि की तरफ से परिवाद पेश किया गया है।
विज्ञापन
एसपी मीना ने बताया कि किसी व्यक्ति ने विधायक महर्षि के मोबाइल पर फोन कर खुद को रोहित गोदारा बताते हुए फिरौती मांगी है। हालांकि अभी तक फिरौती के रुपये की पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है। परिवाद की जांच की जा रही है, उसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, मामले को लेकर विधायक महर्षि ने भी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फिरौती मांगे जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन