फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road accident on Shahpura-Bhilwara mega highway roadways bus crushed bike riders three deaths

Accident: शाहपुरा-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर सड़क हादसा, रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला; तीन मौत

Tue, 02 May 2023 05:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 May 2023 05:02 PM IST
सार

एएसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शवों को सरपंच कालूराम जाट और अन्य ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। मृतकों की शिनाख्त फकीर मोहम्मद, पत्नी शमीम बानू और बेटे अली सलावट के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Road accident on Shahpura-Bhilwara mega highway roadways bus crushed bike riders three deaths
मौके पर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहपुरा-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर एक रोडवेज बस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शाहपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन

शादी समारोह में जा रहे थे मृतक
एएसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शवों को सरपंच कालूराम जाट और अन्य ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। मृतकों की शिनाख्त फकीर मोहम्मद, पत्नी शमीम बानू और बेटे अली सलावट के रूप में हुई है। तीनों बाइक पर भीलवाड़ा के गांधीनगर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाहपुरा आ रहे थे। मृतक मूलत: भदेसर, चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए
थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही मुस्लिम समाज के सदर हामिद खां कायमखानी सहित कई समाज जन इकट्ठा हो गए थे। वैशालीनगर-जयपुर डिपो की बस को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed