फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Respectful homage to Maharana Pratap, the grandson of Pali

Pali: पाली के दोहिते महाराणा प्रताप को किया श्रद्धा से नमन, जन्मस्थली स्मारक स्थल पर हुआ माल्यार्पण

Sun, 19 Jan 2025 10:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 Jan 2025 10:00 PM IST
सार

Pali: मारवाड़ की आन बान शान, वीर शिरोमणी, पाली के दोहिते महाराणा प्रताप की 427 वीं पुण्यतिथी रविवार को जूनी कचहरी धानमंडी स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

विज्ञापन
Respectful homage to Maharana Pratap, the grandson of Pali
पाली के दोहिते महाराणा प्रताप को किया श्रद्धा से नमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के दोहिते महाराणा प्रताप को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने इस ऐतिहासिक धरोहर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यहां पर होने वाला प्रत्येक कार्य इतिहास के पन्नो पर अंकित होगा। उन्होंने वीर प्रसूता भूमी को नमन करते हुए महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वीर प्रताप की आदम कद प्रतिमा पर स्कूल के बच्चों ने माल्यार्पण किया। 

विज्ञापन

बनेगा म्यूजियम
समिति सचिव चंपालाल सिसोदिया एवं रितेश छाजेड़ ने बताया कि स्मारक स्थल पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के सतत प्रयासों से  शीघ्र ही  मीटिंग हॉल और म्यूजियम के बनने की प्रक्रिया रंग लाएगी । शिवसेना के कार्यकर्ताओ ने भी इस अवसर पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन

निर्माण कार्यों की दी जानकारी
उपस्थित गणमान्यों के समक्ष समिति अध्यक्ष एडवोकेट शैतान सिंह सोनीगरा, संयोजक उगमराज सांड ने इस स्थल पर विविध निर्माण कार्य की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, कुसुम सोनी, उपसभापति ललित प्रितमानी, समिति अध्यक्ष एडवोकेट शैतान सिंह सोनीगरा ,संयोजक उगमराज सांड, क्षेत्रीय पार्षद राधेश्याम चौहान,समिति के चंपालाल सिसोदिया, रितेश छाजेड़, गौतम यति, मुकेश भंसाली, दौलाराम पटेल, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश पंवार, मानवेन्द्रसिंह भाटी, समाजसेवी रामकिशोर साबू, शुमार संभावनी, रामचंद्र तोषावरा, आशीष तिवारी,मनीष जावा,नरेंद्र तिवारी, अमोलक शर्मा, जयंता व्यास, नीतू अमरनानी, प्रेमलता अग्रवाल सहित समिति सदस्य, पाली के दर्जनो गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व आमजन ने वीर प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण व  पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed