फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Remains of animals in Ganesh Shahpura Pandal MLA Bairwa raised questions on police action protest today

Rajasthan: गणेश पांडाल में मिले जानवरों के अवशेष, MLA बैरवा ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आज फिर प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 12:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 Sep 2024 12:11 PM IST
सार

विधायक डॉ. बैरवा ने जम्मू के अखनूर से विडियो जारी कर कहा है कि स्थानीय जनता और हिंदू संगठनों को विश्वास में लिए बिना ही मामले का पटापेक्ष स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने आनन फानन में यह कार्रवाई की है। ऐसे अधिकारियों की सक्षम स्तर पर शिकायत भी उन्होंने की है।

विज्ञापन
Remains of animals in Ganesh Shahpura Pandal MLA Bairwa raised questions on police action protest today
दोनों समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर बरसाए फूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा के सदर बाजार में गणेश पांडाल में जानवर के अपशिष्ट मिलने के मामले में शाहपुरा के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। वहीं, मामले को लेकर आज हिन्दू समाज की ओर से दोपहर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन


विधायक डॉ. बैरवा ने जम्मू के अखनूर से विडियो जारी कर कहा है कि स्थानीय जनता और हिंदू संगठनों को विश्वास में लिए बिना ही मामले का पटापेक्ष स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने आनन फानन में यह कार्रवाई की है। ऐसे अधिकारियों की सक्षम स्तर पर शिकायत भी उन्होंने की है। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बताया कि पुलिस ने दबाव बनाकर केवल तीन युवाओं की मौजूदगी में भाईचारा दिखाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी हिंदू संगठनों को और शिकायत करने वालों को बुलवाकर विश्वास में लेते तो ठीक होता, जबकि ऐसा नहीं किया गया। 
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार शाम को एसपी कार्यालय में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों समुदायों के लोगों ने मामले में हिरासत में ली गई संदिग्ध महिला को निर्दोष साबित करते हुए एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर कौमी एकता की मिसाल पेश की थी। इसके बाद सकल हिंदू समाज ने आक्रोशित होकर शुक्रवार दोपहर में इस मामले में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। आज दोपहर 3 बजे उम्मेद सागर चैराहे से कलेक्ट्रेट तक सकल हिंदू समाज प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देगा। बता दें कि गणपति विर्सजन के अगले दिन गणेश पांडाल में मरे जानवर का सिर और अन्य अंग डाले जाने को लेकर तनाव के हालात उत्पन्न हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed