{"_id":"63dd08b8ae5e9000837412cd","slug":"relative-raped-a-minor-girl-in-pratapgarh-accused-arrested-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाबालिग से रिश्तेदार ने की दरिंदगी, फसल काटने के बहाने जंगल ले जाकर दो बार किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाबालिग से रिश्तेदार ने की दरिंदगी, फसल काटने के बहाने जंगल ले जाकर दो बार किया दुष्कर्म
Fri, 03 Feb 2023 06:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:44 PM IST
सार
प्रतापगढ़ जिले में फसल काटने के बहाने नजदीकी रिश्ते की नाबालिग को साथ में जंगल ले जाकर बलात्कार करने और 2 दिन बाद उसे वापस घर छोड़ने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में रिश्तेदार नाबालिग बच्ची को जंगल ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में अरनोद थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी केशुराम मीणा पुत्र रामेश्वर (38 साल) निवासी लालाखेड़ी थाना सालमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि 31 जनवरी को हुई घटना के संबंध में थाना अरनोद में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
सरसों फसल कटाई में मदद की बात कहकर जंगल ले जाकर दो बार किया रेप
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी केशु राम मीणा 28 जनवरी को सरसों की फसल की कटाई में मदद की बात कहकर नाबालिक बच्ची को अपने साथ ले गया था। नजदीकी रिश्तेदारी में होने से परिजनों ने विश्वास कर उसे भेज दिया। 30 जनवरी को वापस घर छोड़ने की कहकर शाम के समय आरोपी बाइक से घर से निकला। रास्ते में पेट्रोल खत्म हो जाने का बहाना बनाकर नाबालिग पीड़िता को कमलेश्वर महादेव के पास ले गया।
विज्ञापन
उसने जंगल में जाकर नाबालिग को पीछे गुंडे पड़े होने कि बाद कही और रात को वहीं पर छुप जाने के लिए मनाया। रात को रोड से 1 किलोमीटर दूर खोरे में ले जाकर डरा-धमका कर नाबालिक बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह पीड़ित नाबालिग को आरोपी घर छोड़कर भाग गया। जहां नाबालिग ने अपने मां और भाई को घटना की पूरी जानकारी दी। उनकी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आरोपी केशुराम मीणा को गिरफ्तार
अपराध और वारदात की गंभीरता को देखते हुए प्रतापगढ़ एसपी बेनीवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, सीओ अनिल कुमार सोनी के सुपरविजन और थानाधिकारी हनुवन्त सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी केशुराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।