फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Recommendation to make Sandeep Mehta High Court Chief Justice

Supreme Court: संदीप मेहता को हाईकोर्ट चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश, किसी हाईकोर्ट में नहीं राजस्थान से सीजे

Thu, 09 Feb 2023 09:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Feb 2023 09:30 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश में हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश पद पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व नहीं होने का हवाला देकर राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर न्यायाधीश संदीप मेहता को चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Recommendation to make Sandeep Mehta High Court Chief Justice
जस्टिस संदीप मेहता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस संदीप मेहता को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस के. विनोद चंद्रन को इससे पहले दिसंबर में गुवाहाटी हाईकोर्ट सीजे बनाने की सिफारिश की गई थी, जिन्हें अब पटना हाईकोर्ट में ही चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


जस्टिस मेहता सहित चार जजों को हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश
प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस मेहता सहित चार न्यायाधीशों को अलग-अलग हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनाने का फैसला लिया है। इस सिफारिश को केंद्र सरकार के जरिए राष्ट्रपति को भेजा गया है। कॉलेजियम में राजस्थान हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनाने को लेकर बैठक में कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट जस्टिस पद तक पहुंचने की उम्मीद
गुवाहाटी हाईकोर्ट चीफ जस्टिस बनाने के लिए सेलेक्ट किए गए जस्टिस संदीप मेहता का कार्यकाल 10 जनवरी 2025 तक रहेगा और उनके सुप्रीम कोर्ट जस्टिस पद तक पहुंचने की भी उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस बनने पर कार्यकाल तीन साल और बढ़ जाता है। जस्टिस मेहता 30 मई 2011 को एडवोकेट कोटे से राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस के. विनोद चंद्रन को गुवाहाटी की जगह पटना हाईकोर्ट सीजे बनाने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिसंबर 2022 को जस्टिस के. विनोद चंद्रन को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी। अब जस्टिस चंद्रन को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस और जस्टिस संदीप मेहता को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है।


हिमाचल प्रदेश में हाईकोर्ट एक्टिंग जस्टिस सबीना को सीजे बनाने की सिफारिश
इसके अलावा कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में एक्टिंग सीजे सबीना को वहां चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है। जस्टिस सबीना इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में जस्टिस रही चुकी हैं। कॉलेजियम ने त्रिपुरा हाईकोर्ट में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed