फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ratlam Girl Hostel Student Suicide Case Victim Friend Consume Poison In Banswara Rajasthan

Rajasthan: छत से कूदते हुए दिखाई देती थी सहेली, 17 साल की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, नींद में भी पूछती थी सवाल

Mon, 12 Dec 2022 08:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 12 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

छात्रा ने अपने परिजनों को बताया था कि कृष्णा मुझे बार-बार कूदते हुए दिखाई दे रही है। मैं उसे अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रही हूं। सहेली की मौत से परेशान होकर गीता ने 10 दिसंबर को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Ratlam Girl Hostel Student Suicide Case Victim Friend Consume Poison In Banswara Rajasthan
बांसवाड़ा में छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में रहने वाली 17 साल की छात्रा गीता ने सुसाइड कर ली। वह अपनी सहेली की मौत के बाद तनाव में थी। उसने खाना-पीना भी छोड़ रखा था। नींद में भी वह अपनी सहेली कृष्णा का ही नाम लेती थी। बार-बार कहती थी कि कृष्णा तुमने ऐसा क्यों किया। सुसाइड से पहले गीता ने परिजनों से कहा था कि कृष्णा उसे छत से कूदते हुए दिखाई देती है।  

विज्ञापन


दरअसल, 7 दिसंबर को मप्र के रतलाम जिले के कन्या शिक्षा स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली कृष्णा डामर (14) ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। वह 9th क्लास की स्टूडेंट थी। हॉस्टल प्रशासन ने कहा था कि उसे पेपर में नकल करते हुए पकड़ा गया था, इसलिए उसने सुसाइट कर ली। हांलाकि, मृतका के पिता का कहना था कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी बेटी को कोई गंभीर चोट नहीं थी और ना ही उसके शरीर पर चोट के निशान थे। हॉस्टर प्रशासन सच्चाई छिपा रहा है। 
विज्ञापन


छात्रा कृष्णा और गीता दोनों ही हॉस्टल में रहती थीं, दोनों अच्छी दोस्त थीं। सात दिसंबर को कृष्णा गीता को कमरे में नहीं मिली। उसने अन्य छात्राओं से कृष्णा के बारे में पूछा, उन्होंने उसे बताया कि वह कृष्णा छत पर गई है। इसके बाद वह भी छत पर चली गई। गीता कृष्णा के पास पहुंचती, इससे पहले उसने छलांग लगा दी। कृष्णा की मौत के बाद गीता के पिता रतलाम पहुंचे और बेटी को घर बांसवाड़ा ले लाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता के परिजनों ने बताया कि गीता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के अगले दिन ही हम उसे घर ले लाए थे, लेकिन यहां आने के बाद भी वह सदमे थी। उसने खाना-पीना छोड़ रखा था। कृष्णा को याद करके रोती रहती थी। नींद में भी उसका नाम लेती थी, कहती थी कृष्णा तुमने ऐसा क्यों किया।


उसने अपने परिजनों को बताया था कि कृष्णा मुझे बार-बार कूदते हुए दिखाई दे रही है। मैं उसे अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रही हूं। सहेली की मौत से परेशान होकर गीता ने 10 दिसंबर को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed