फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rape with minor girl in Jaipur Hotel owner raped her by making her hostage

Rajasthan: 600 रुपये उधार देने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, होटल मालिक ने बंधक बनाकर की ज्यादती

Sun, 29 May 2022 05:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 29 May 2022 05:07 PM IST
सार

जयपुर में बंधक बनाकर होटल मालिक ने एक लड़की से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
rape with minor girl in Jaipur Hotel owner raped her by making her hostage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 600 रुपये उधार देने के बहाने बुलाकर होटल मालिक ने उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता ने मालपुरा गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 15 साल की पीड़िता ने बताया कि गोनेर रोड में तीन भाई होटल चलाते हैं। वो होटल पर खाना लेने जाती थी। ऐसे में उसकी उनसे जान पहचान हो गई। नाबालिग का कहना है कि उसे 600 रुपये की जरूरत थी। उसने होटल मालिक के भाई कनक से कॉल कर पैसे मांगे। ऐसे में कनक बहाने से उसे घर ले गया, जहां कनक के बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि तीनों भाइयों ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एक दिन मौका देखकर वह वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। जिसके बाद उसने मां के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed