Udaipur Crime: मांडवा में रणीया गैंग ने पुलिस पर की फायरिंग, SHO उत्तम सिंह सहित 6 जवान घायल
उदयपुर के मांडवा में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर गुरुवार देर शाम रणिया गैंग ने हमला कर दिया। हमले में एसएचओ उत्तम सिंह समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के मांडवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाश रणीया और गैंग को पकड़ने गई पुलिस पर अचानक गैंग के सदस्यों ने हमला बोल दिया। हमले में थानाधिकारी उत्तम सिंह सहित 6 अन्य पुलिस के जवान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पुलिस से राइफल और पिस्टल छीन लिए और फायरिंग शुरू कर दी। एक जवान मनोज को भी गोली लगने की खबर है।
पुलिस को रणीया और गैंग के घर आने की सूचना मिली थी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को रणीया के घर आने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई, जहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बातों में उलझा कर घेरा बना दिया और मौके पर ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में थानेदार सहित करीब 6 जवान घायल हो गए। जिन्हें, तुरंत प्रभाव से उदयपुर लेकर पुलिस के जवान पहुंचे और एमबी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही उदयपुर रेंज आईजी अजय पाल लांबा और कलेक्टर ताराचंद भी मौके पर पहुंच गए।