{"_id":"62937d08cac42a5e4c2296ee","slug":"rajya-sabha-election-ghanshyam-tiwari-bjp-candidate-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election: राजस्थान से घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के उम्मीदवार, दूसरे नाम का एलान नहीं, विरोध भी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha Election: राजस्थान से घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के उम्मीदवार, दूसरे नाम का एलान नहीं, विरोध भी जारी
Sun, 29 May 2022 07:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 29 May 2022 07:36 PM IST
सार
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले प्रत्याशी का एलान कर दिया है। धनश्याम तिवाड़ी को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा से कांग्रेस और फिर भाजपा में आए तिवाड़ी का कुछ नेता विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से राज्यसभा के लिए भाजपा ने अपने एक उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। शनिवार को भाजपा ने उनके नाम के घोषणा कर दी। बता दें कि अमर उजाला ने शुक्रवार को ही तिवाड़ी के राज्यसभा जाने की जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
संघ परिवार से जुड़े रहे घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। तिवाड़ी भैरों सिंह शेखावत के जमाने से ही जनसंघ से जुड़े हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सरकार में वह मंत्री भी रहे थे। हालांकि, वसुंधरा से मनमुटाव के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद भी उनका जुड़ाव संघ परिवार से बना रहा। भाजपा छोड़ने के बाद अपने दिए बयान में तिवाड़ी ने कहा था, मैंने भाजपा छोड़ी है, संघ परिवार नहीं। यही कारण है कि उनकी पार्टी में वापसी हुई और अब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोलीं-पार्टी छोड़कर जाने वालों की ज्यादा कद्र
तिवाड़ी को राज्यसभा भेजने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने उनका नाम लिए बिना ही तंज कसा। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- 'पार्टी छोड़कर जाने वालों की क्या ज्यादा कद्र है? क्योंकि इस तरह के हालात हैं, इससे तो जो लोग पार्टी में कइ साल से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं उनकी कद्र न होकर पार्टी छोड़ने वालों की कद्र ज्यादा है यही स्पष्ट होता है' मधु शर्मा ने इस ट्वीट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और भाजपा राजस्थान को भी टैग किया था। मधु शर्मा का इशारा घनश्याम तिवाड़ी की तरफ ही है, क्योंकि वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे, बाद में फिर भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन