फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsthan News: Maternal death in Abu Road hospital, family members protest alleging negligence

Rajsthan News: आबूरोड अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया प्रदर्शन

Sun, 31 Dec 2023 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 08:13 AM IST
सार

Sirohi News: जिले के आबूरोड शहर के आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल में बीती देर रात एक प्रसूता की मौत से क्षुब्ध परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डॉ. पी.एन. गुप्ता एवं सहयोगी कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कानूनी कारवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन
Rajsthan News: Maternal death in Abu Road hospital, family members protest alleging negligence
विरोध प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सरकारी अस्पताल में हुई एक प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर कानूनी कार्रवाई की मांग की और शव उठाने से इंकार कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी हरचंदराम देवासी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकरियों की समझाइश दी।

विज्ञापन


मामले में आबूरोड के रेडवाकला निवासी मगनलाल पुत्र अमृतलाल गरासिया ने रिपोर्ट में बताया कि गत 28 दिसं. उसकी बहन सोनिया पत्नी मोतीलाल गरासिया को अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। अगले दिन 29 दिसं. को उसकी बहन ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। उसके बाद अस्पताल प्रभारी डॉ. पी.एन. गुप्ता एवं सहयोगी कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए सोनिया को प्रसव अवधि से पूर्व ही छुट्टी दे दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में अस्पताल प्रभारी का कहना है कि यह मामला गुरुवार का है डिलीवरी से पूर्व ही बच्चों की मौत हो गई थी। मृतका की मौत शुक्रवार देर रात साढ़े तीन बजे बाद हुई है। रात को जब राउंड पर आए तब तक उसका बीपी, सीबीसी एवं अन्य जांचें सही थीं। ऐसे में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। इसके साथ ही उनकी मांग के अनुसार मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed