{"_id":"68561be8f9e3b1d84403c419","slug":"international-yoga-day-yoga-event-held-on-the-banks-of-rajsamand-lake-attended-by-public-representatives-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: योग दिवस पर राजसमंद झील किनारे हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: योग दिवस पर राजसमंद झील किनारे हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया भाग
Sat, 21 Jun 2025 08:48 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:48 AM IST
सार
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्थानीय विधायक समेत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने राजसमंद झील के किनारे आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
राजसमंद झील के किनारे योगाभ्यास करने जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजसमंद झील के किनारे भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर विशेष उद्बोधन के साथ हुई, जिसे बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों और अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: टोंक में कल एक लाख से अधिक लोग करेंगे योगाभ्यास; जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
विज्ञापन
प्राकृतिक वातावरण और राजसमंद झील की मनोरम छटा के बीच हुए योगाभ्यास ने प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव कराया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया और उनके स्वास्थ्य लाभ बताए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई।