{"_id":"6618aa5bf32476353a04ff7c","slug":"rajsamand-news-fighting-over-land-dispute-young-man-committed-suicide-considering-the-injured-elderly-dead-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: जमीन विवाद को लेकर मारपीट, घायल बुजुर्ग को मृत समझकर भागे हमलावर ने घबराहट में जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: जमीन विवाद को लेकर मारपीट, घायल बुजुर्ग को मृत समझकर भागे हमलावर ने घबराहट में जान दी
Fri, 12 Apr 2024 08:58 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:58 AM IST
सार
जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के बाद उसे मृत समझकर भागे युवक ने घबराहट में अपनी जान दे दी। जिस बुजुर्ग को वह मृत समझकर भागा था, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार रात मारपीट में गंभीर घायल बुजुर्ग को मृत समझकर हमलावर युवक भाग निकला। रातभर तलाशने के बाद भी बुजुर्ग के नहीं मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस ने बुजुर्ग के कुएं में गिरने की आशंका के चलते मोटर लगाकर कुएं से पानी खाली कर दिया लेकिन बुजुर्ग नहीं मिला। इस बीच मारपीट में बुजुर्ग को मृत समझकर भागे आरोपी ने घबराहट में गुरुवार को पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इसी दौरान लापता बुजुर्ग भी जंगल के एक खंडहर में मिल गया, जिसकी धड़कनें चल रही थीं। इस पर उसे तत्काल आरके हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। राजनगर थाना इंचार्ज योगेश चौहान के अनुसार पिपलांत्री पंचायत के कड़ेचों का गुड़ा निवासी रूपसिंह (80) पुत्र धुलसिंह फसल की रखवाली के लिए आरना के पास स्थित खेत पर गए, जहां देर रात तक वापस घर नहीं लौटे। इस पर परिजन रात दस बजे गांव के अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंचे, खेत व आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश करने के बाद भी बुजुर्ग का पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
गुरुवार सवेरे ग्रामीण फिर से खेत पर पहुंचे, जहां कुएं के किनारे पर खून मिला। बुजुर्ग के कुएं में गिरने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने मोटर लगाकर कुएं से पानी खाली कर दिया लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से की गई गहन पूछताछ में रूपसिंह व उनके भतीजे पप्पूसिंह के परिवार में जमीनी विवाद को लेकर रंजिश होना सामने आया। खेत पर सुबह बुजुर्ग रूपसिंह की तलाश में पप्पूसिंह भी साथ था, लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद वहां से फरार हो गया। इससे ग्रामीणों का शक और गहरा गया।
विज्ञापन
जब पप्पूसिंह के मोबाइल पर कॉल किया गया तो कॉल पिक नहीं हुआ। इस पर मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन करने पर कड़ेचों का गुड़ा स्थित एक पाउडर प्लांट के पास जंगल में पप्पूसिंह (23) पुत्र डाऊसिंह कड़ेचा का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और उसे आरके हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग ने अपने बयान में पप्पूसिंह सहित तीन अन्य लोगों द्वारा उसके मारपीट करना बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।