फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand got first place in the best performing districts nationally in PMGAY scheme

पीएमजीएवाई योजना में राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले जिलों में राजसमंद ने पहला स्थान प्राप्त किया

Thu, 17 Dec 2020 12:51 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 17 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rajsamand got first place in the best performing districts nationally in PMGAY scheme
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमजीएवाई) के तहत राजसमंद जिले ने पिछले तीन वर्षों में 10,079 आवास निर्माण का काम पूरा करके राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन की जिलेवार रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत 16 दिसम्बर को जिलेवार निष्पादन इन्डेक्स रिपोर्ट के आधार पर राजसमंद जिले को रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है व राज्य स्तर पर राजसमंद जिला पिछले पांच माह से लगातार प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजसमंद जिले के अतिरिक्त देश के प्रथम 100 जिलों में बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, पाली, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर एवं जालौर शामिल है। जिनमें बंदी 12, दौसा 13, डूंगरपुर 16 व सवाई माधोपुर 24वें पायदान पर रहें है।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण देश के 669 जिलों में क्रियान्वित की जा रही है और राज्य में इस योजना के क्रियान्वयन की प्रगति शुरू से ही श्रेष्ठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed