{"_id":"64a6be70e1a02464af002807","slug":"rajasthan-young-man-was-strangled-to-death-in-broad-daylight-in-jhalawar-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झालावाड़ में युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, सामने आई हैरान करने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झालावाड़ में युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, सामने आई हैरान करने वाली बात
Thu, 06 Jul 2023 06:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:45 PM IST
सार
Jhalawar Crime: झालावाड़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक युवक को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के राड़ी के बालाजी इलाके में गुरुवार को एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक इरफान पिछले दिनों आरोपियों के परिवार की एक महिला को भगा ले गया था। उसी के चलते दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चल रही थी और आरोपियों ने गुरुवार को मौका देख कर इरफान की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मुकुल शर्मा सहित कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर जांच करवाई गई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ डीएसपी मुकुल शर्मा ने बताया कि शहर के राड़ी के बालाजी रोड पर स्थित एक दुकान संचालक इरफान की कुछ बदमाशों ने नृशंस हत्या की है। परिजनों द्वारा पप्पी और शहजाद सहित दो से तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मामले में जानकारी देते हुए मृतक के भाई इकबाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई इरफान राड़ी के बालाजी इलाके में एक दुकान चलाता है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर गया तो उसी दौरान पप्पी और शहजाद सहित 2-3 अन्य बदमाश उसकी दुकान पर आ गए और इरफान से झगड़ा करने लगे बाद में उन लोगों ने उस पर तलवारों व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया और गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के दौरान मैंने उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, बाद में मौके पर मौजूद लोग इरफान को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।