फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Wife, along with lover, government school lecturer husband Mukesh meena Murder, had illicit relationship with brother-in-law for a year

राजस्थान: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी गवर्नमेंट स्कूल के व्याख्याता पति की हत्या, एक साल से देवर से था अवैध संबंध

Sun, 30 Jan 2022 01:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 Jan 2022 01:14 PM IST
सार

आरोपी तेजराज को  हिरासत में लेकर कर गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया उसके व कविता मीणा के बीच करीब 1 साल से अवैध संबंध थे। वह अधिकतर व्हाट्सएप पर ही बात किया करता था। जब भी कविता से मिलने जाता उसे नींद की गोलियां पहले से दे देता।

विज्ञापन
Rajasthan: Wife, along with lover, government school lecturer husband Mukesh meena Murder, had illicit relationship with brother-in-law for a year
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ स्थित अकलेरा थाना पुलिस ने मैठुन निवासी स्कूल व्याख्याता मुकेश मीणा पुत्र तुलसीराम की हत्या का मात्र 24 घण्टे में खुलासा कर हत्या के आरोप में मुकेश की पत्नी कविता मीणा ब उसकी प्रेमी तेजराज मीणा को गिरफ्तार कर लिया। तेजराज रिश्ते में परिवार में देवर लगता है। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि शुक्रवार को अकलेरा पुलिस को बरड़ावदा खाल के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसके पास एक कार खड़ी थी। कार के नंबरों से मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गादिया मैहर में व्याख्याता के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


मृतक मुकेश की पत्नी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी। 2019 में कुछ पारिवारिक बात को लेकर अनबन हो गई। गुस्से में आकर उसके पति मुकेश ने ल्हास निवासी शिवानी से दूसरी शादी कर ली। 4 महीनों बाद वह वापस ससुराल आ गई। उस दिन से शिवानी वापस गांव ल्हास चली गई। 27 जनवरी को उसका पति मुकेश स्कूल गया था। उसके बाद घर आया और शाम को कहीं चला गया वापस नहीं लौटा। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 देवर तेजराज ने  मृतक की पत्नी को एक मोबाइल दे रखा था
घटना के खुलासे के लिए एसपी मोनिका सेन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव व सीओ गिरधर सिंह के सुपरविजन एवं थाना अधिकारी बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अकलेरा थाने से अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया अनुसंधान के दौरान टीम को पता चला कि मृतक का भाई तेजराज उनके घर आता जाता था। उसने मृतक की पत्नी को एक मोबाइल दे रखा था। घटना के बाद तेजराज सुबह से थाना परिसर में घूम रहा था तथा अस्पताल में आक्रोशित भीड़ में शामिल होकर जल्दी खुलासा करने व न्याय की मांग कर रहा था। जिस की गतिविधियों से पुलिस का संदेह और गहरा हो गया। मृतक की पत्नी कविता मीणा के बारे में जांच की गई तो पता चला की उसने पूर्व में भी मुकेश मीणा को मारने का प्रयास किया था, जिसका मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजराज ने कबूला जुर्म
आरोपी तेजराज को  हिरासत में लेकर कर गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया उसके व कविता मीणा के बीच करीब 1 साल से अवैध संबंध थे। वह अधिकतर व्हाट्सएप पर ही बात किया करता था। जब भी कविता से मिलने जाता उसे नींद की गोलियां पहले से दे देता। कविता पति को नींद की गोलियां देकर सुला देती और घर के सारे सीसीटीवी बंद कर देती। मृतक मुकेश को यह बात पता चल गई और उसने कविता के साथ मारपीट कर दी। दोनों ने मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। घटना के दिन 27 जनवरी को उसने कविता को नींद की गोलियां दी जो उसने शाम को अपने पति को खिला दी और कैमरे बंद कर दिए। उसके बाद दोनों ने मिलकर गला दबाकर मुकेश की हत्या कर दी। ठिकाने लगाने कार में लाश को डाला और बरड़ावदा खाल के पास पटक कर कार वही छोड़ कर पैदल घर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed