{"_id":"5de483a78ebc3e54921f5c13","slug":"rajasthan-when-teenager-caught-father-with-woman-both-of-them-tied-her-with-chains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता काे महिला के साथ पकड़ा तो जंजीरों से बांधा, ननिहाल जाकर लड़की ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता काे महिला के साथ पकड़ा तो जंजीरों से बांधा, ननिहाल जाकर लड़की ने किया खुलासा
Mon, 02 Dec 2019 10:05 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में लड़की ने अपने पिता को किसी अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद पिता और उस महिला ने लड़की को जंजीरों से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन
दस दिन बाद किसी तरीके से उस बंद कमरे से बाहर निकली और अपने ननिहाल पहुंची। ननिहाल पहुंचकर उसने अपने मामा को पूरी घटना के बारे में बताया तो इस मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसके साथ ही दुष्कर्म किया। मामा की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी पिता को पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि संबंधित महिला से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार बागोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो महिलाओं के साथ शादी की थी।
पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं ने उसकी प्रताड़नाओं से दुखी होकर उसे छोड़कर जा चुकी हैं। पहली पत्नी से हुई लड़की उसके पास ही थी। करीब 10 दिन पहले लड़की ने उसके पिता को पड़ोस की रहने वाली एक महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया था। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो पिता तथा उस महिला ने जंजीर से दोनों पैर बांध दिए तथा उसे एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
शनिवार शाम को लड़की किसी तरह उस कमरे से बाहर निकली और अपने ननिहाल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।