फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update Weather will remain dry for three to four days in state

Rajasthan Weather Update: अभी और सताएगी गर्मी, तीन से चार दिन मौसम रहेगा शुष्क

Tue, 31 May 2022 01:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 31 May 2022 01:54 PM IST
सार

राजस्थान में सूरज एक बार फिर तीखे तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून जून के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करेगा। ऐसे में तभी गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Weather will remain dry for three to four days in state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान वासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। नौतपा के कारण पारा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में आगामी तीने से चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। कई जगहों पर हीटवेव चलने की संभावना है।

विज्ञापन


चार दिन में ही प्रदेश के कई जिलों में तापमान में पांच से 10 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिर एक बार लू का सितम झेलना होगा। मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के अलावा जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किमी गति की हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून पूरी तरह मानसूनी हवाओं की गति पर निर्भर करेगा। अगर हवाओं की रफ्तार कुछ और तेज होती है तो राजस्थान में मानसून पहले भी आ सकता है। केरल तट पर मानसून के प्रवेश के बाद प्रदेश में मानसून का प्रवेश जून के दूसरे सप्ताह हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed