Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी के सितम से राहत नहीं, नौ जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मई की शुरुआत में ही गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। अब मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकी सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मई में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। मई की शुरुआत में ही तापमान 47 से 48 डिग्री रह सकता है।
बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जालोर, पाली, नागौर में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, अगले सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है। जिससे प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और आंधी चलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म धौलपुर रहा। धौलपुर का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया है। उसके बाद सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का 45.7 डिग्री दर्ज किया गया।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 43.3 | 30.5 |
| भीलवाड़ा | 43.0 | 21.0 |
| वनस्थली | 45.2 | 26.2 |
| अलवर | 43.8 | 28.0 |
| जयपुर | 43.1 | 31.1 |
| पिलानी | 44.8 | 27.3 |
| सीकर | 42.0 | 28.0 |
| कोटा | 44.5 | 29.3 |
| चित्तौड़गढ़ | 42.2 | 21.8 |
| बाड़मेर | 44.4 | 27.9 |
| जैसलमेर | 43.5 | 26.2 |
| जोधपुर | 43 | 26.2 |
| फलोदी | 44.6 | 28.2 |
| बीकानेर | 45 | 28.1 |
| चूरू | 45.5 | 25.4 |
| श्रीगंगानगर | 45.7 | 24.4 |
| अंता (बारां) | 45 | 26.1 |
| डूंगरपुर | 45 | 27.2 |
| हनुमानगढ़ | 45.6 | 22.3 |
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सप्ताहभर के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ रहेंगे। पहला 29 अप्रैल को असर दिखाएगा। जिसके चलते राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज आंधी चलेगी और हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। लेकिन दूसरा पश्चिमी विक्षोभ चार और पांच मई को रहेगा। जिसके चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का जोर रह सकता है। ऐसे में मौसम केंद्र जयपुर का कहना है कि पांच मई के बाद कुछ दिन तक तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।