{"_id":"6869de282f982ba7ba0c7f3c","slug":"rajasthan-weather-report-rain-wreaks-havoc-in-rajasthan-red-alert-in-29-districts-many-areas-submerged-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में बारिश का कहर, 29 जिलों में रेड अलर्ट, कई इलाके जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में बारिश का कहर, 29 जिलों में रेड अलर्ट, कई इलाके जलमग्न
Sun, 06 Jul 2025 10:17 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:17 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में मानसून सक्रिय है और रविवार को भी 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में सबसे ज्यादा 214 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मानसून का दौर लगातार जारी है। रविवार को भी प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, नागौर, जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
सबसे ज्यादा बारिश सवाई माधोपुर में
प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में दर्ज की गई, जहां 214 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सवाई माधोपुर शहर में 124 मिमी, बौंली में 130 मिमी, मित्रपुरा में 50 मिमी, खंडार और मलारना डूंगर क्षेत्र में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। चौथ का बरवाड़ा में जलभराव के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। यहां तक कि कलेक्ट्रेट ऑफिस में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोटा में स्विमिंग पूल में स्टंट करने के दौरान युवक की मौत, वीडियो वायरल
राजधानी जयपुर सहित अन्य जिलों में भी तेज बारिश
जयपुर, सीकर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, झुंझुनूं सहित अन्य जिलों में 1 से 2 इंच तक वर्षा हुई। बीसलपुर बांध, जो जयपुर को पानी सप्लाई करता है, उसका जलस्तर बढ़कर 313.74 मीटर हो गया है और त्रिवेणी नदी से लगातार पानी की आवक हो रही है। राज्य में अब तक सामान्य से 137 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 4 जुलाई तक प्रदेश में औसतन 70.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक 167.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।