फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather News: people troubled by cold in Jaisalmer

Rajasthan Weather News: कोहरे के गहरे आगोश में समाई गोल्डन सिटी, सर्द हवाओं ने लोगों को किया परेशान

Tue, 28 Nov 2023 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

Rajasthan Weather News: मौसम में बदलाव के कारण सर्द हवाओं के बीच जैसलमेर में ठिठुरन बढ़ गई है। इसी बीच आसमान में छाए बादलों से बढ़ी ठिठुरन और सर्द हवाओं के जोर से जन-जीवन प्रभावित नजर आया। मंगलवार सुबह कोहरे ने गाड़ी वालों की परेशानी बढ़ा दी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather News: people troubled by cold in Jaisalmer
कोहरे के गहरे आगोश में समाई गोल्डन सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर में सोमवार से आए मौसम का बदलाव मंगलवार को भी देखने को मिला। मंगलवार सुबह को कोहरे के गहरे आगोश में गोल्डन सिटी समा गई। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। मौसम में बदलाव के कारण सर्द हवाओं के बीच ठिठुरता नजर आया जैसलमेर। आसमान में छाए बादलों से बढ़ी ठिठुरन और सर्द हवाओं के जोर से जन-जीवन प्रभावित नजर आया। मंगलवार सुबह कोहरे ने गाड़ी वालों की परेशानी बढ़ा दी।

विज्ञापन

सर्द हवाओं ने किया जीना मुहाल
दिनभर चली सर्द हवाओं ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया। बादलों से घिरे आसमान के कारण धूप नहीं खिलने से शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो जन-जीवन प्रभावित नजर आया। सर्दी के सितम से आमजन के साथ ही पशुधन भी बेहाल नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मंगलवार को खत्म हो जाएगा। और आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने की संभावना है। सर्दी का असर कम नहीं होगा और तापमान भी दिन में 25 और रात को 15 के आसपास ही रहेगा।

विज्ञापन

कोहरे ने परेशानी बढ़ाई
जैसलमेर में कोहरे की वजह से सड़कों पर सामने से आ रही गाड़ियां कुछ ही दूरी पर भी नजर नहीं आ रही है। मौसम में आए बदलाव का असर स्थानीय लोगों की दिनचर्या और खान-पान पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से ऐसा हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से वातावरण में नमी की वजह से कोहरा छाया है। आज के बाद अब मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन ठंड का असर कम नहीं होगा वो बरकरार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed