{"_id":"650133ce74d58a8a11009d7a","slug":"rajasthan-union-minister-shekhawat-says-in-pali-we-will-pull-tongue-of-those-who-speak-against-sanatan-dharma-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाली में केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- जो सनातन धर्म के खिलाफ बोलेंगे उनकी जुबान खींच लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाली में केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- जो सनातन धर्म के खिलाफ बोलेंगे उनकी जुबान खींच लेंगे
Wed, 13 Sep 2023 09:30 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Sep 2023 09:30 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के पाली जिले में तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की आलोचना करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, उनकी जीभ खींच ली जाएगी और आंखें निकाल ली जाएंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी करने वालों की आंख और जीभ खींच कर निकालने का बयान देकर सुर्खियों में आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि सनातन धर्म को मानने वाले सहिष्णु है, इसका अभिप्राय नंपुसकता नहीं है। हाल ही में दिए गए अपने इस बयान से विपक्ष के निशाने पर आये केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पाली के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उनके द्वारा दिए गए बयान पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में छोटे से छोटे जीव के कल्याण की बात की गई है। शेखावत ने कहा, सभी के कल्याण और अधर्म के नाश एवं प्राणियों में सद्भाव की बात कही गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसका मतलब सनातन धर्म इतना बेचारा नहीं हो गया कि इस पर कोई भी कुछ भी टिप्पणी कर देगा। शेखावत ने आगे कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोग विशाल हृदय एवं सहिष्णु हैं, परन्तु सहिष्णुता का अभिप्राय नपुंसकता नहीं होता है, यह स्पष्ट कर देना देश व दुनिया के सामने आवश्यक है।
विज्ञापन
किसी और पर टिप्पणी करके देखें
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जिन लोगों में साहस है, वे एक बार देश व दुनिया के दूसरे धर्म के बारे में टिप्पणी करके देखें, उनको किस तरह का हश्र भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
आमजन में भय, अपराधियों के हौसले बुलंद
इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गहलोत पर जमकर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार का ध्यान लॉ एंड ऑर्डर पर नहीं होने के चलते कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा भ्रष्टाचार कर अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आधार पर नियुक्ति देने के कारण राजस्थान में हालत ख़राब हो रहे हैं। स्थिति यह है कि आज आम जन डरा हुआ है, जबकि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
सरकार ने छिपाई हकीकत
उन्होंने कहा कि जहां पर मुख्यमंत्री गहलोत खुद मौजूद थे और कांग्रेस पार्टी की राजकुमारी की सेवा में लगे हुए थे, उससे महज तीन किलोमीटर दूर एक महिला को गले में फंदा डालकर मरी हुई अवस्था में डाल दिया जाता है और इस घटना को सरकार छुपाने का प्रयास करती है। भीलवाड़ा के गंगापुर में महिला का अपहरण कर गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र अवस्था में उसे सड़क पर डाल दिया जाता है और उधर से गुजर रहा सिपाही कपड़ा डालकर उसकी लज्जा बचाने का साधन उपलब्ध कराता है।
राजकुमारी को किया गुमराह
चूंकि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस की राजकुमारी को कहीं लड़ना न पड़ जाए या राजस्थान की वास्तविकता को उनकी जानकारी न हो। इसलिए आनन-फ़ानन में मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्थान की पुलिस स्टेटमेंट जारी कर घटना को ही झूठा बता देती है। इस मुद्दे पर भाजपा जब सरकार की आलोचना करती है तो उन पर कटाक्ष किया जाता है। शाम को हकीकत सामने आने पर पुलिस को बयान जारी करना पड़ता है कि यह घटना सही है और हमने दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।