{"_id":"66db19d254eed68a8f0a2628","slug":"rajasthan-troubled-by-blackmailing-of-a-woman-a-man-consumed-poison-she-was-defaming-him-on-social-media-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने जहर खाया, सोशल मीडिया के जरिये कर रही थी बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने जहर खाया, सोशल मीडिया के जरिये कर रही थी बदनाम
Fri, 06 Sep 2024 08:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 08:33 PM IST
सार
केकड़ी में महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने डिप्रेशन में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केकड़ी में कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग के शिकार एक युवक ने मानसिक अवसाद में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। केकड़ी के पंचमुखी बालाजी क्षेत्र में रहने वाले इस 24 वर्षीय युवक अजय साहू को गंभीर स्थिति में केकड़ी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक अजय साहू ने अपने बयान में बताया कि वह टैक्सी चलाने का काम करता है। पिछले साल वह टैक्सी लेकर चौथ का बरवाड़ा गया था, जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं। इसी दौरान उसने महिला को बताया कि उसके घरवालों ने अपना एक खेत डेढ़ करोड़ रुपए में बेचा है। इसके बाद से महिला ने उसे ब्लैकमेल कर पैसा मांगना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवक का कहना है कि उक्त महिला ने उसकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर उसे बदनाम करने की धमकी देकर लाखों रुपयों की मांग की है। महिला ने पहले दोस्ती की आड़ में उसकी और उसके परिवार की तस्वीरें हासिल कीं और फिर सोशल मीडिया पर उनका दुरुपयोग किया। महिला ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अजय को बदनाम किया, जिससे अजय और उनका परिवार मानसिक आघात का शिकार हुआ।
विज्ञापन
इस मामले में उसने दो माह पूर्व उक्त महिला के खिलाफ सिटी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने बताया कि महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया है और इसके चलते ही उसने शुक्रवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।