फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Teacher held for raping with minor

टीचर ने क्लास में उतारे मासूम के कपड़े, रेप का प्रयास

Tue, 22 Dec 2015 10:14 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Teacher held for raping with minor

राजस्थान के झुंझनू जिले में एक शिक्षक ने आठवीं क्लास की छात्रा के कपड़े उतारकर उसका बलात्कार का प्रयास किया। शर्मनाक रूप से यह सारा वाकया स्कूल परिसर में ही हुआ। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला बीते शनिवार को झुंझनू के सूरजगढ़ पुलिस थाने के सुखना जोहड़ गांव का है। पुलिस ने बताया, शिक्षक हवा सिंह ने आठवीं कक्षा की छात्रा को मिड डे मील लाने के बहाने स्कूल की रसोई में भेज दिया।
विज्ञापन


छात्रा के पीछे पीछे वह खुद भी रसोई में पहुंच गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने जबरन छात्रा के कपड़े उतारने शुरू कर दिए। उसने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajasthan: Teacher held for raping with minor

इसके बाद छात्रा ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख हवा सिंह ने उसे चुप कराने का प्रयास लेकिन अपने इरादों में सफल नहीं हो पाया। इसके बाद वह भाग निकला।
 
आरोपी के चंगुल से छुटकर आई छात्रा ने स्कूल प्रशासन और अपने परिजनों के सामने आपबीती रखी। इस पर ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजन स्कूल में पहुंच गए। स्‍थानीय पुलिस थाने को भी खबर दी गई।

वहीं घटना के बाद हवा सिंह वहां से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने बीते रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसपर विभिन्न धाराओं के साथ पास्को एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने छात्रा के बयान भी दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed