{"_id":"5fd9f8188ebc3e3b9263e221","slug":"rajasthan-sriganganagar-elder-brother-killed-his-younger-brother-not-give-250-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: शराब के लिए मांगे 250 रुपये, नहीं दिए तो छोटे भाई को डंडे से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: शराब के लिए मांगे 250 रुपये, नहीं दिए तो छोटे भाई को डंडे से पीटकर मार डाला
Wed, 16 Dec 2020 05:35 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 16 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शराब के लिए रिश्तों का खून बहाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने शराब पीने के लिए 250 रुपये मांगे थे। छोटे भाई ने देने से इनकार कर दिया तो बड़े भाई ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों भाई एक साथ पी रहे थे शराब
पुलिस के मुताबिक, रावलामंडी के 7 केएनडी गांव में अमर सिंह और उसका छोटा भाई सोहन सिंह रहते हैं, लेकिन दोनों के अलग-अलग मकान हैं। 15 दिसंबर की देर रात दोनों भाई एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो उनके बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद अमर ने सोहन को डंडे से पीटना शुरू कर दिया और उसे जान से मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
नशे के आदी थे दोनों भाई
गांववालों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दोनों शराब पीने के आदी थे, जिसके चलते सोहन की पत्नी अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ जैसलमेर में रहती है। वहीं, सोहन गांव में अकेला रहता था और खेती-बाड़ी संभालता था।
विज्ञापन