फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Section 144 will be imposed in Kota from March 22 view maintaining law & order with the screening of The Kashmir Files

एक फिल्म का इतना डर?: द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले कोटा में धारा 144 लागू, जानें क्या है कलेक्टर का तर्क

Mon, 21 Mar 2022 10:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 21 Mar 2022 10:46 PM IST
सार

कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' हिंदू वर्ग में खास चर्चित है, इस विषय पर राजनीति भी भरपूर हो रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan Section 144 will be imposed in Kota from March 22 view maintaining law & order with the screening of The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इसे द कश्मीर फाइल्स का चाव कहें या खौफ लेकिन दर्शकों की दीवानगी इस फिल्म के लिए बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि थिएटरों में शो अब भी हाउसफुल जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच राजस्थान को कोटा से एक चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। यहां कलेक्टर
विज्ञापन

राजकुमार सिंह ने मंगलवार को धारा 144 लागू कर दी है। बताया गया है कि यह कदम जिले में फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


धारा 144 जिले में 22 मार्च सुबह 6 बजे से लेकर 21 अप्रैल रात 12 बजे तक लागू  रहेगी। आदेश के अनुसार आगामी दिनों में कई त्योहार आने वाले हैं। साथ ही सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कोटा में धारा 144 लगा दी है, कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' हिन्दू वर्ग में खास चर्चित है, इस विषय पर राजनीति भी भरपूर हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म देखने और दिखाने के लिए बीजेपी और कई हिन्दू संगठन ना सिर्फ आतुर है ब्लकि फिल्म देखने के लिए प्रेरित भी कर रहे है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस फिल्म को लेकर सवाल उठाए हैं। इस स्थिति को ध्यान मैं रखते हुए हुए कोटा जिला प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द का हवाला देते हुए जिले मे धारा 144 लगा दी है। इसके चलते भीड़ एकत्र होने, धरने, प्रदर्शन, सभा और जुलूस पर रोक लगाई है।


बताया गया है कि आने वाले महीने मैं हिन्दू आस्था के नवरात्रि, राम नवमी आनी है। ऐसे में किसी बवाल के भड़कने से पहले ही प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहना चाहता है और किसी अप्रिय घटना को रोकना अहम लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed