{"_id":"667c4cafa62a94560c0633d9","slug":"rajasthan-rs-28-52-crore-will-be-transferred-to-accounts-of-2-37-lakh-pensioners-cm-bhajanlal-sharma-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 2.37 लाख पेंशनर्स लाभार्थियों के खातों में हस्तातंरित होंगे 28.52 करोड़, कल सीएम शर्मा करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 2.37 लाख पेंशनर्स लाभार्थियों के खातों में हस्तातंरित होंगे 28.52 करोड़, कल सीएम शर्मा करेंगे संवाद
Wed, 26 Jun 2024 10:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागाैर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:45 PM IST
सार
अतिरिक्त जिला कलेक्टर चम्पालाल जीनगर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का जिला स्तरीय कार्यक्रम टाउनहॉल में गुरुवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गुरुवार को प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद करेंगे। इस दौरान डीबीटी के माध्यम से जिले के 2 लाख 37 हजार से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में 28 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि हस्तातंरित की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के प्रशासनिक नोडल और अतिरिक्त जिला कलेक्टर चम्पालाल जीनगर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का जिला स्तरीय कार्यक्रम टाउनहॉल में गुरुवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके लिए जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आदेश जारी कर अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1 अप्रैल 2024 से प्रति माह 150 रुपए की अभिवृद्धि करते हुए 1150 रुपए प्रति माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन