{"_id":"5de8b9058ebc3e55071b0d9c","slug":"rajasthan-recommendation-to-also-conduct-hiv-test-of-misdeed-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दुष्कर्म के आरोपी की एचआईवी जांच भी करवाने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दुष्कर्म के आरोपी की एचआईवी जांच भी करवाने की सिफारिश
Thu, 05 Dec 2019 01:30 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
एचआईवी एड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दुष्कर्म के मामलों में आरोपी की एचआईवी एवं यौन संक्रमण बीमारियों संबंधी चिकित्सीय जांच अनिवार्य किए जाने की सिफारिश की है। आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि आयोग की बुधवार को हुई बैठक में इस आशय की सिफारिश मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री और पुलिस महानिदेशक को भेजने का फैसला किया गया।
उन्होंने कहा कि बलात्कार के मामलों में पकड़े गए आरोपियों के लिए एचआईवी संबंधी जांच अनिवार्य की जानी चाहिए। हाल ही में आरोपी से नाबालिग पीड़िता को एचआईवी संक्रमण की कुछ खबरें सामने आई हैं। यह चिंताजनक है और बलात्कार आरोपी की अन्य चिकित्सीय जांचों के साथ, एचआईवी जांच भी तभी के तभी करवाई जानी चाहिए।
आयोग ने बाल अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न जिलों में कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कार्यशालाएं शिक्षा के अधिकार एवं नशामुक्ति पर केंद्रित होंगी।