फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan:Rajasthan became third largest state in districts numbers after UP and MP

Rajasthan: देश में सबसे ज़्यादा जिलों वाला तीसरा बड़ा राज्य बना राजस्थान, यूपी-एमपी के बाद नम्बर

Fri, 17 Mar 2023 08:07 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

देश में सबसे ज्यादा जिलों वाले राज्य में राजस्थान टॉप 3 में आ गया है । उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद और राजस्थान तीसरे नंबर पर सर्वाधिक जिलों वाला राज्य बन गया है।
 

विज्ञापन
Rajasthan:Rajasthan became third largest state in districts numbers after UP and MP
देश में सबसे ज़्यादा जिलों वाला तीसरा बड़ा राज्य बना राजस्थान, यूपी-एमपी के बाद नम्बर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत की ओर से विधानसभा में 19 नए जिलों की घोषणा के बाद राजस्थान में 50 जिले हो जाएंगे। इससे राजस्थान देश में तीसरे नंबर पर सर्वाधिक राज्य जिला वाला राज्य हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 75 और मध्यप्रदेश में 55 जिले हैं। राजस्थान भू-भाग के दृष्टिकोण से हालांकि देश में सबसे बड़ा राज्य है। जोकि नम्बर 1 पर लैंड एरिया में आता है।
विज्ञापन


किस राज्य में कितने जिले हैं ?

उत्तरप्रदेश में जिलों की संख्या 75, मध्यप्रदेश में जिलों की संख्या 55, राजस्थान में अब 50, तमिलनाडु में 38, बिहार में 38, महाराष्ट्र में 36, असम में 34, तेलंगाना 33, गुजरात में 33, कर्नाटक में 31, ओड़िशा में 30, छत्तीसगढ़ में 28, अरुणाचल 25, झारखंड में 24, पंजाब में 23, पश्चिम बंगाल में 23, हरियाणा में 22, मणिपुर में 16, केरल में 14, आंध्रप्रदेश में 13, उत्तराखंड में 13, हिमाचल प्रदेश में 12, नागालैंड में 12, मिज़ोरम में 11, मेघालय में 11, त्रिपुरा में 8, सिक्किम में 4, गोवा में 2 जिले हैं।
विज्ञापन


देश में जिलों की स्थिति-

साल 2023 में भारत में कुल राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को मिलकर 775 जिले हैं। 28 राज्यों को मिलकर भारत में कुल 679 जिले हैं और इनके साथ यदि 9 केंद्रशासित प्रदेश में स्थित 46 जिलों को मिलाया जाए, तो यह संख्या 775 हो जाती है, जो कि 2011 में हुई जनगणना के समय के कुल जिलों की संख्या से 100 ज़्यादा है। 2011 में भारत में 640 जिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed