{"_id":"64818e3466ac2f36f101a0c8","slug":"rajasthan-politics-saroj-sheoran-says-women-are-not-safe-in-gehlot-government-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- यहां सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- यहां सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं
Thu, 08 Jun 2023 01:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:45 PM IST
सार
जैसलमेर मामले को लेकर झुंझुनूं में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण ने गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं में बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में कानून का नहीं बल्कि जंगल राज हो गया है। जिलाध्यक्ष श्योराण ने जैसलमेर के सांखला गांव में एक बेटी के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा, उस बेटी को जबरदस्ती उठाकर अपहरण करके उसके साथ जबरन फेरे लिए गए और उस विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में गहलोत राज की पुलिस भी पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंची और न ही उस परिवार की मदद की गई। सरोज श्योराण ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार राजस्थान की सत्ता में आई है, तब-तब महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की सरकार में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो जाते हैं कि एक बेटी को उसके घर से उठाकर अपहरण कर लिया जाता है और जबरन उसके साथ फेरे लिए जाते हैं। उसका वीडियो बनाकर वायरल किया जाता है और पुलिस पीड़ित परिवार तक पहुंच तक नहीं पाती है।
विज्ञापन