फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan politics, Sachin Pilot camp leader Bhanwar lal sharma meets Gehlot, says all good

राजस्थान की राजनीति में नया मोड़, पायलट खेमे के नेता ने की गहलोत से मुलाकात, कहा कोई नाराजगी नहीं

Mon, 10 Aug 2020 08:13 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 10 Aug 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan politics, Sachin Pilot camp leader Bhanwar lal sharma meets Gehlot, says all good
भंवर लाल शर्मा - फोटो : ANI

राजस्थान में चल रहे राजनीतिक खींचतान के बीच अब नया मोड़ आ गया है। सोमवार को सचिन पायलट के प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शाम में पायलट खेमे के कांग्रेस नेता भंवर लाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की।

विज्ञापन


भंवर लाल शर्मा ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई। पार्टी एक परिवार है और अशोक जी उसके मुखिया। जब परिवार में कोई नाराज होता है तो खाना नहीं खाता। हमने एक महीने तक नाराजगी जाहिर की और अब नाराजगी दूर हो गई है। पार्टी अब जनता से किए वादों को पूरा करेगी। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, 'कोई कैंप नहीं था, कोई बंदी नहीं था। भंवर लाल एक ऐसा आदमी है जो कभी बंदी रहता ही नहीं है। मैं इच्छा से गया था और इच्छा से आया हूं। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने उस ऑडियो क्लिप पर जिसमें उन्होंने कथित तौर पर राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश के बारे में कहा, 'मैं ऑडियो के बारे में कुछ नहीं जानता। मैं एक गजेंद्र सिंह को जानता हूं। मैं किसी शेखावत को नहीं जानता। कोई ऑडियो नहीं है, यह झूठ था। मैं संजय जैन को नहीं जानता।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed