{"_id":"5fc875b25fa20b384b101da8","slug":"rajasthan-pali-sanderao-jaipur-ahmedabad-national-highway-cctv-footage-how-100-feet-long-pipe-across-the-moving-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस के आर-पार हुआ 1200 किलो का 100 फीट लंबा पाइप, जानें खौफनाक हादसे की असल वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस के आर-पार हुआ 1200 किलो का 100 फीट लंबा पाइप, जानें खौफनाक हादसे की असल वजह
Thu, 03 Dec 2020 10:50 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के पाली में हुआ खौफनाक हादसा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सांडेराव में 1200 किलो के 100 फीट लंबे पाइप से चलती बस में होने वाले हादसे की असल वजह का खुलासा हो गया है। दरअसल, हादसे के बाद कंपनी ने सांड़ के आने की जानकारी दी थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने हकीकत सामने ला दी है। इस खौफनाक हादसे के लिए जितनी जिम्मेदार पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी है। उतनी ही लापरवाही बस चालक की भी सामने आई है। इस रिपोर्ट में हम इस हादसे की असल वजह को जानते हैं, जिसने दो लोगों को दर्दनाक मौत दे दी।
ऐसे हुआ था हादसा
गौरतलब है कि राजस्थान के सांडेराव में बुधवार को 1200 किलो वजनी और 100 फीट लंबा पाइप चलती बस के आर-पार हो गया था। उस दौरान एक महिला मुसाफिर का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि एक युवक का सिर फट गया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा 13 अन्य लोग घायल हो गए थे।
कंपनी ने बोला था झूठ
इस खौफनाक हादसे के बाद पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी एमजी गोल्डन प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि हाईवे पर अचानक सांड़ आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में एक ट्रक ने पाइप को टक्कर मार दी, जो सामने से आ रही बस के आर-पार हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की हकीकत सीसीटीवी फुटेज से सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी की साइट पर सुरक्षा बंदोबस्त नहीं थे। पाइप का वजन काफी ज्यादा था, जिसे हाइड्रोलिक मशीन नहीं झेल पा रही थी। वहीं, इस हादसे में बस चालक की गलती भी सामने आ गई है। दरअसल, बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी और ड्राइवर ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हवा में झूलते पाइप पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते ही यह खौफनाक हादसा हो गया।