फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Wanted rewarded dacoit arrested in petrol pump firing, caught with the help of cyber cell

Rajasthan News: पेट्रोल पंप फायरिंग में वॉन्टेड इनामी डकैत गिरफ्तार, पुलिस ने साइबर सेल की मदद से धरदबोचा

Thu, 04 Jan 2024 08:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 08:49 AM IST
सार

Dhaulpur News: सैपऊ एवं कंचनपुर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार रात को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सैपऊ बाईपास से एक इनामी डकैत को गिरफ्तार किया है। डकैत वारदात के इरादे से बाईपास पर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना एवं साइबर सेल की मदद से डकैत को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Wanted rewarded dacoit arrested in petrol pump firing, caught with the help of cyber cell
पकड़ा गया डकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की सैपऊ एवं कंचनपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कल रात पार्वती नदी के पास सैपऊ बाईपास से 25000 के इनामी डकैत लालू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। डकैत वारदात के इरादे से बाईपास पर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल की मदद से डकैत को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


धौलपुर ग्रामीण सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी, बदमाश एवं डकैतों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होंने बताया 22 दिसंबर 2023 को करीमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट के इरादे से फायरिंग कर दहशत फैलाई थी और फरार हो गए थे।
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पेट्रोल पंप पर फायरिंग के मामले में डकैत लालू ठाकुर समेत पांच अन्य बदमाशों पर 25-25 का इनाम पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा घोषित किया था। घटना को अंजाम देने के बाद डकैत पुलिस को गुमराह कर ठिकाने बदल-बदलकर छिप रहे थे। उन्होंने बताया बुधवार रात को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की 25000 का इनामी डकैत लालू पुत्र सूरतराम ठाकुर निवासी बीलोनी थाना इलाका कंचनपुर सैपऊ पार्वती नदी के पास बाईपास पर वारदात के इरादे से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर सैपऊ एवं कंचनपुर पुलिस थाने की टीम का गठन किया गया और साइबर सेल की मदद से मौके पर पहुंचकर डकैत लालू ठाकुर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार डकैत के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, छेड़छाड़ जैसे संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। डकैत को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ ने बताया अनुसंधान में महत्वपूर्ण एवं संगीन वारदातों के भी खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed