{"_id":"62205566ff606a449a47efa1","slug":"rajasthan-news-two-lakh-theft-in-mobile-shop-in-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मोबाइल दुकान पर चोरों का धावा, सरिए से ताला और शटर तोड़कर दो लाख का माल कर ले गए पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मोबाइल दुकान पर चोरों का धावा, सरिए से ताला और शटर तोड़कर दो लाख का माल कर ले गए पार
Thu, 03 Mar 2022 11:13 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:13 AM IST
सार
धौलपुर के सैंपऊ कस्बे में दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और रुपए चुरा ले गए। चोरों ने लोहे के सरिए से ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे के बाड़ी मार्ग स्थित एक मोबाइल दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान से डेढ़ लाख रुपए से अधिक का माल साफ कर ले गए। सुबह स्थानीय लोगों ने वारदात की जानकारी दुकानदार को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात सैंपऊ के मुख्य बाजार में चोरों ने मोबाइल विक्रेता हनीफ फारुकी पुत्र पिट्टू फारूक की दुकान पर धावा बोला। चोरों ने लोहे के सरिया से ताला और शटर को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान के अंदर से 60 कीपैड और तीन एंड्राइड मोबाइल के साथ करीब चार हजार रुपए की नगदी चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह मार्केट के लोगों ने दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी थी। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित के मुताबिक उनकी दुकान से करीब एक लाख 75 हजार का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
उधर, वारदात के बाद व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली एवं रात्रि गश्त व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। एएसआई उदय भान सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।