फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Troubled by family feud, married woman hanged herself, referred to Jaipur in critical conditio

Rajasthan News: पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई, गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया

Fri, 22 Dec 2023 03:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 03:37 PM IST
सार

Dhaulpur News: धौलपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में शुक्रवार को एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगा ली। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे जयपुर हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Troubled by family feud, married woman hanged herself, referred to Jaipur in critical conditio
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में आज पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन विवाहिता की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 30 साल की वर्षा जाटव ने पारिवारिक क्लेश से तंग आकर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जयपुर रैफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


घटना को लेकर सदर थाना पुलिस के एएसआई आदिराम ने बताया अस्पताल प्रशासन द्वारा एक विवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना दी गई। फिलहाल परिजन उसका उपचार कराने जयपुर हायर सेंटर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed