फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: The miscreants escaped after looting a bag full of money at gunpoint, police is searching

Rajasthan News: बंदूक की नोंक पर पैसों भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

Sun, 18 Feb 2024 12:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 12:23 PM IST
सार

Tonk: बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे युवक को बंदूक दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छिन लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: The miscreants escaped after looting a bag full of money at gunpoint, police is searching
कोतवाली थाना, टोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कोतवाली थाना इलाके के सोनवा रोड पर बाइक सवार बदमाश बंदूक दिखाकर एक युवक का पैसों से भरा बैग और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों का सुराग ढूंढ रही है। 

विज्ञापन


सोनवा निवासी पीड़ित युवक हिमेश गुर्जर का कहना है कि वह निवाई के झिलायी रोड स्थित बैंक से 28 हजार रुपये लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोककर उसकी कनपटी पर देसी कट्टे तान दिए और पैसों से भरा बैग और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed