{"_id":"6214e5aa33412d380068c6c6","slug":"rajasthan-news-the-miscreants-beat-jeweler-with-iron-bar-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बदमाशों ने ज्वेलर पर की फायरिंग, भागने का प्रयास किया तो सरिए से पीटा, पैर की हड्डी टूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बदमाशों ने ज्वेलर पर की फायरिंग, भागने का प्रयास किया तो सरिए से पीटा, पैर की हड्डी टूटी
Tue, 22 Feb 2022 07:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:01 PM IST
सार
जयुपर में ज्वेलर से हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए बदमाशों ने उस फायरिंग कर दी। पीड़ित ज्वेलर ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी और लोहे के सरिए उन्हें बुरी तरह पीट दिया। गंभीर रूप से घायल ज्वेलर का पैर फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में बदमाशों ने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। बदमाशों ने गुर्जर की थड़ी इलाके के कटेवा नगर में ज्वेलर पर फायरिंग कर दी। ज्वेलर के भागने पर बदमाशों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मौके पर बढ़ती भीड़ को देख बदमाश मौके से फरार हो गए। बुरी तरह हुई पिटाई के कारण ज्वेलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजधानी के कटेवा नगर के रहने वाले पवन शर्मा की घर के बाहर ज्वेलरी की दुकान है। सोमवार देर शाम कुछ बदमाशों ने उनकी दुकान पर आते ही फायरिंग शुरू कर दी। पवन के इधर-उधर भागने पर बदमाशों ने उन्हें पकड़ा और लाठी-सरियों से पिटाना शुरू कर दिया। कुछ देर बुरी तरह पीटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में ज्वेलर बुरी तरह घायल हो गए, उनके पैर की हड्डी भी टूट गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पवन और आरोपियों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन