फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: State government's campaign has become a formality, gravel mining is going on indiscriminately

Rajasthan News: औपचारिक खानापूर्ति बना प्रदेश सरकार का अभियान, धड़ल्ले से हो रहा है बजरी खनन

Wed, 24 Jan 2024 12:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

Sirohi: प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सिरोही जिले में पुलिस एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद अब भी धड़ल्ले से बजरी खनन हो रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: State government's campaign has become a formality, gravel mining is going on indiscriminately
अवैध खनन के विरुद्ध सरकार का अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध बजरी खनन, निर्गमन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेश सरकार के अभियान के तहत पुलिस थाना कोतवाली सिरोही ने अन्य विभागों के साथ मिलकर 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कुल 12 टन अवैध पत्थर जब्त किए हैं। 

विज्ञापन

पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बावजूद जिले के सबसे बड़े आबूरोड शहर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक बहाव के नालों में बजरी खनन हो रहा है। मानपुर, आकराभट्टा, पांडूरी, करौली, किवरली एवं मावल सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खनन माफिया सुनियोजित तरीके से बजरी का खनन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आबूरोड रीको पुलिस थाना, आबूरोड शहर पुलिस थाना एवं आबूरोड सदर पुलिस थाना के साथ ही तलेटी में वन विभाग की चौकी, आबूरोड में क्षेत्रीय कार्यालय तथा तहसील एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने से रोजाना दर्जनों बजरी से भरे ट्रैक्टर धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी खनन माफियाओं एवं इन्हें राजनीतिक संरक्षण देने वाले लोगों के सामने नतमस्तक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध बजरी खनन की हालत यह है कि बनास नदी में जगह-जगह खाइयां बन गई हैं, जिनमें बारिश एवं पानी भराव के कारण हादसे होते रहते हैं। कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिक खानापूर्ति कर दी जाती है। जिम्मेदार अधिकारियों की आपसी सांठगांठ इस कदर हावी है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बावजूद खनन करने वाले माफियाओं की मनमानी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed