फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Robbery in bank  Bharatpur miscreants opened fire and took away cash

Rajasthan News: भरतपुर में पंजाब नेशनल बैंक बैंक में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बदमाश फायर करके लूट ले गए कैश

Fri, 12 Jan 2024 09:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Jan 2024 09:05 PM IST
सार

भरतपुर जिले के रीको औद्योगिक एरिया में पंजाब नेशनल बैंक में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हवाई फायर कर 23000 रुपए लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan News Robbery in bank  Bharatpur miscreants opened fire and took away cash
पुलिस ने बैंक पहुंचकर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाना इलाके में रीको औद्योगिक एरिया में पंजाब नेशनल बैंक में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आए तीन बदमाश फायरिंग कर कैश लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दो बदमाश बैंक में घुसे और उनका एक साथी बाहर गेट पर खड़ा रहा। बैंक में घुसे एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था और दूसरे ने मफलर बांध रखा था। बैंक में घुसने के बाद सीधे मैनेजर के पास पहुंचे और कुछ देर बाद हवाई फायर कर 23000 रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चला। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा घटना स्थल पर पहुंचे और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed