फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Newborn found in crib discharged from hospital, will be sent to government crèche

Rajasthan News: पालना घर में मिले नवजात को अस्पताल से छुट्टी, दो महीने बाद शुरू होगी गोद देने की प्रक्रिया

Tue, 26 Dec 2023 12:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

Jaisalmer: जैसलमेर के जवाहर अस्पताल के पालना घर में एक हफ्ते पहले मिले नवजात बच्चे को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। नवजात बच्चे को बाल कल्याण समिति के माध्यम से राजकीय शिशु गृह में भेज दिया जाएगा। 2 महीने की देखभाल के बाद शिशु को गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Newborn found in crib discharged from hospital, will be sent to government crèche
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती 18 दिसंबर की देर रात कोई व्यक्ति जवाहर अस्पताल के पालना गृह में नवजात बच्चे को छोड़ गया था। जानकारी मिलने पर शिशु गृह की टीम ने अस्पताल जाकर बच्चे की देखभाल शुरू की। हालांकि बच्चा स्वस्थ था और उसका वजन करीब 2.5 किलो था। मगर ठंड ज्यादा होने की वजह से बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। अब बच्चा एकदम सही है और उसको शिशु गृह में प्रवेश के लिए भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन


राजकीय शिशु गृह के सुपरिटेंड कूम्पसिंह राठौड़ ने बताया कि अब नवजात हमारे शिशु गृह में प्रवेश करेगा और करीब 2 महीने की देखभाल के बाद उसे गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने पालना गृह योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की पालना गृह नामक योजना से अब कोई मासूमों को मरने के लिए नहीं छोड़ता, साथ ही उनकी पहचान भी छिपाई जाती है। शिशु गृह में बेहतरीन देखभाल के साथ निस्संतान दंपति को गोद लेने के लिए बच्चे भी मिल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed