फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Lover absconded with gold chain, caught by police, took him to hotel and raped him

Rajasthan News: सोने की चेन लेकर फरार हुआ प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में, होटल में ले जाकर किया था दुष्कर्म

Sun, 11 Feb 2024 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 08:42 AM IST
सार

Nagaur: दोस्ती करके होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले प्रेमी को पुलिस ने सुनारों का मोहल्ला, खरनाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेमिका के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए थे, युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और सोने की चेन लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Lover absconded with gold chain, caught by police, took him to hotel and raped him
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के महिला थाने में पीड़िता ने अपने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि खरनाल गांव के महावीर पुत्र रामचंद्र जाट ने पहले उसके साथ दोस्ती की फिर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जब युवती ने वीडियो और फोटो बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और युवती की सोने की चेन लेकर फरार हो गया। बाद में जब युवती ने आरोपी से चेन मांगी तो उसने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। 

विज्ञापन


महिला थाना उप निरीक्षक, कन्हैयालाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी महावीर पुत्र रामचंद्र जाट, निवासी सुनारों का मोहल्ला, खरनाल को पुलिस थाना सदर से गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed