{"_id":"6357f2ffe34f90089974123c","slug":"rajasthan-news-fire-breaks-out-in-cotton-godown-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में रुई के गोदाम में लगी आग, 7 लाख रुपये का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में रुई के गोदाम में लगी आग, 7 लाख रुपये का माल जला
Tue, 25 Oct 2022 08:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Oct 2022 08:00 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची नगर परिषद की दमकल के साथ पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझती सब कुछ जल गया था। आग लगने से गोदाम में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपये की रुई और एक बाइक जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन
सात लाख रुपये का माल जला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के दादाबाड़ी में दीपावली की रात एक रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपसे की रुई और एक बाइक जलकर खाक हो गईं। आग कैसे लगी इन कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
गोदाम मालिक अनवर ने बताया कि सोमवार को वह कुछ देर पहले ही गोदाम से गया था। इस दौरान गोदाम के पास रहने वाले लोगों ने फोन कर बताया कि आग लग गई है।
मौके पर पहुंचकर देखा तो आग ने भयावह रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची नगर परिषद की दमकल के साथ पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझती सब कुछ जल गया था। आग लगने से गोदाम में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपये की रुई और एक बाइक जलकर खाक हो गई है। हालांकि, आग कैसे लगी अभी इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन