{"_id":"667eed16ad985afd36050500","slug":"rajasthan-news-due-to-heavy-rain-shahpura-police-post-filled-with-water-premises-full-of-dirt-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: तेज बारिश से शाहपुरा-पुलिस चौकी में भरा पानी, गंदगी से भरा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: तेज बारिश से शाहपुरा-पुलिस चौकी में भरा पानी, गंदगी से भरा परिसर
Fri, 28 Jun 2024 10:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:34 PM IST
सार
जलभराव के कारण पुलिस कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर बैठने में भी कठिनाई हुई। गंदगी और बदबू के बीच काम करना मुश्किल हो गया था। पुलिस कर्मियों ने बताया कि बारिश के दौरान चौकी में जलभराव की समस्या को लेकर वे लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
चौकी परिसर में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुरा में शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने शहर के कई हिस्सों को प्रभावित किया। सबसे अधिक प्रभावित रामनिवास धाम के सामने स्थित शाहपुरा की कस्बा चौकी रही। तेज बारिश से चौकी परिसर पानी और गंदगी से भर गया, जिससे पुलिस कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तेज बारिश ने शहर के अन्य हिस्सों की तरह कस्बा चौकी को भी नहीं बख्शा। रामनिवास धाम के बाहर पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने के कारण, बारिश का पानी कस्बा चौकी में प्रवेश कर गया। पूरा परिसर गंदे पानी से भर गया, जिससे वहां पर बैठना और काम करना मुश्किल हो गया। यह पहली बार नहीं है जब कस्बा चौकी में जलभराव हुआ है। पहले भी कई बार तेज बारिश के दौरान चौकी में पानी भर चुका है। हर बार पानी भरने की संभावना को देखते हुए, पुलिस रिकॉर्ड को ऊंचाई पर सुरक्षित रख लिया जाता है ताकि बारिश के पानी से नुकसान न हो।
विज्ञापन
जलभराव के कारण पुलिस कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर बैठने में भी कठिनाई हुई। गंदगी और बदबू के बीच काम करना मुश्किल हो गया था। पुलिस कर्मियों ने बताया कि बारिश के दौरान चौकी में जलभराव की समस्या को लेकर वे लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
शाहपुरा के निवासियों ने स्थानीय प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। रामनिवास धाम के बाहर पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हर बार बारिश में यह समस्या उत्पन्न होती है। नगर परिषद के अधिकारी इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और पुलिस कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों और पुलिस कर्मियों ने नगर परिषद से मांग की है कि रामनिवास धाम के बाहर और कस्बा चौकी के आसपास पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि पुलिस कर्मियों को बिना किसी बाधा के अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें। शाहपुरा में हुई इस घटना ने नगर परिषद प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है।