फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Deputy CM Bairwa reached Beawar, asked the common people to take benefits of government scheme

Rajasthan News: विधायक के जन्मदिन पर ब्यावर पहुंचे उपमुख्यमंत्री, जनता से योजनाओं का लाभ लेने का किया आग्रह

Wed, 10 Jan 2024 11:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:01 AM IST
सार

Beaware: विधायक शंकरसिंह रावत के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हिम्मतपुरा, ब्यावर पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने आमजन को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लेने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Deputy CM Bairwa reached Beawar, asked the common people to take benefits of government scheme
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यावर के विधायक शंकरसिंह रावत के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिम्मतपुरा, ब्यावर पहुंचे राज्य के उपमुख्यमंत्री  प्रेमचंद  बैरवा और कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का विधायक रावत, सभापति नरेश कनोजिया, प्रधान गणपतसिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री बैरवा व कैबिनेट मंत्री कुमावत ने भी विधायक रावत को माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाई। हमारी सरकार विकास के सभी फायदे आम जनता को देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों, गरीबों और बेरोजगारों को धोखा दिया है। कांग्रेस राज में महिला और दलित अत्याचार में राजस्थान प्रथम स्थान पर था। हम मोदी जी के नेतृत्व में जनता की भावना का ध्यान रखकर सबका साथ सबका विकास व सबके प्रयास से विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से जिले के सभी आमजन लाभान्वित हो, इसके लिए जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों से शिविरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों समेत गणमान्य नागरिक व भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed