{"_id":"658d42fa27cc24fb2b0b7823","slug":"rajasthan-news-criminal-rafuchakkar-takes-atm-full-of-money-entire-incident-recorded-in-cctv-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रुपयों से भरा एटीएम लेकर बदमाश रफूचक्कर, सीसीटीवी में दर्ज हुआ पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रुपयों से भरा एटीएम लेकर बदमाश रफूचक्कर, सीसीटीवी में दर्ज हुआ पूरा घटनाक्रम
Thu, 28 Dec 2023 03:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:17 PM IST
सार
Nagaur: नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके के जोधियासी गांव में बदमाश रुपयों से भरा एटीएम उखाड़ ले गए। सीसीटीवी में घटना का पूरा फुटेज दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के जोधियासी गांव में बुधवार रात कुछ बदमाश रुपयों से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए। एटीएम में करीब 24 लाख रुपए थे। बैंक प्रबंधक ने श्री बालाजी थाने में इस संबंध में जानकारी दी। एटीएम को उखाड़कर ले जाने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात जोधियासी गांव में स्थित एसबीआई बैंक के भरे हुए एटीएम को बदमाश अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गए। एटीएम उखाड़ने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है। फुटेज के अनुसार बदमाशों ने गाड़ी के निचले हिस्से में जंजीर बांधकर एटीएम खींचा और फिर उसे गाड़ी में डालकर ले गए।
विज्ञापन
थानाधिकारी अमरचंद गोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन