फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Contractor alleges rigging in construction, demands investigation from railway officials

Rajasthan News: ठेकेदार ने लगाए रेलवे स्टेशन निर्माण में धांधली के आरोप, रेलवे अधिकारियों से की जांच की मांग

Fri, 16 Feb 2024 09:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 09:45 AM IST
सार

Dausa: अमृत भारत योजना के तहत जिले के बांदीकुई रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण को लेकर कथित लेबर ठेकेदार ने संवेदक फार्म पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठेकेदार का कहना है कि रेलवे द्वारा तय किया मानकों को धता बताकर घटिया क्वालिटी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Contractor alleges rigging in construction, demands investigation from railway officials
बांदीकुई रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार ने रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अमृत भारत योजना मिशन के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त निर्माण कार्य स्वीकृत किए हैं। इन निर्माण कार्यों में नियम अनुसार टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए विभिन्न संवेदकों को इनका जिम्मा दिया गया है, जिसके अनुरूप उन्होंने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए हैं। इन निर्माण कार्यों में संवेदकों के अलावा रेलवे के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी इन निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए नियुक्त किए गए हैं । 

विज्ञापन


इतने इंतजाम के बावजूद निर्माण कार्यों में गंभीर गड़बड़ियों के आरोप सामने आ रहे हैं, जिनसे अनगिनत यात्रियों का जीवन संकट में पड़ सकता है। दौसा जिले के बांदीकुई रेलवे जंक्शन पर भी करीब 9 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य होना हैं लेकिन अपने आप को लेबर ठेकेदार बता रहे दुलीचंद बैरवा ने निर्माण कार्यों में हो रही बड़ी धांधली के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


तथाकथित ठेकेदार दुलीचंद बैरवा का कहना है कि बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जिस फर्म को मिली है, उसने किसी दूसरी फर्म को निर्माण का ठेका दे दिया है। यही नहीं इस दूसरी निर्माण फर्म ने उसे मजदूरी का ठेका दे दिया है। बैरवा कहना है कि मैंने नियम अनुसार फर्म से तयशुदा मजदूरी के एग्रीमेंट के साथ मजदूर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था लेकिन निर्माण कार्य डीपीसी स्तर तक पहुंचा तो संबंधित ठेकेदार ने डीपीसी के बंधे हुए लोहे के जाल में ही गड़बड़ी कर दी और फिर मिलीभगत का खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुलीचंद ने बताया कि विरोध करने पर बांदीकुई में काम देख रहे विजय मल्होत्रा नाम के व्यक्ति ने पहले तो उसे डराया-धमकाया और फिर बड़ा काम दिलाने का झांसा देकर उसको चुप करने का प्रयास किया। दुलीचंद का कहना है कि मैं निजी स्वार्थ के चलते लाखों आदमियों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता इसलिए मैंने इस कार्य की मौखिक शिकायत भी की है लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 


अपने आप को लेबरों का ठेकेदार बता रहे दुलीचंद बैरवा द्वारा लगाए इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह बात तो अब रेलवे के जिम्मेदारों की जांच के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed