फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: BSF personnel caught the hunting eagle, handed it over to the forest department

Rajasthan News: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शिकारी बाज को पकड़ा, जांच-पड़ताल के बाद वन विभाग के सुपुर्द किया

Thu, 28 Dec 2023 12:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

Jaisalmer News: जिले की अंतर्राष्ट्रीय भारत-पाक सीमा के पास शाहगढ़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक शिकारी बाज को पकड़ा है। पक्षी के पंजे में रिंग भी लगी है। बताया जा रहा है कि बाज पालतू है। हालांकि पक्षी से किसी भी तरह का ट्रांसमीटर आदि नहीं मिला है। जांच पड़ताल के बाद शिकारी बाज को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: BSF personnel caught the hunting eagle, handed it over to the forest department
पकड़ा गया शिकारी बाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाके की भारत-पाक सीमा के समीप शाहगढ़ इलाके में BSF के जवानों ने एक शिकारी बाज पकड़ा है। पक्षी के पंजे में रिंग लगी है। जांच-पड़ताल के बाद पक्षी को वन विभाग को सौंप दिया गया है। वहां वन विभाग इस शिकारी पक्षी की देखभाल के साथ ही इसके पंजे में लगी रिंग की भी जांच करेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम भारत-पाक सीमा के एरिया में एक शिकारी पाकिस्तानी ट्रेंड फाल्कन बाज को पकड़ा गया। ये पक्षी सीमा पार से उड़कर आया है। हालांकि बाज पर किसी प्रकार का ट्रांसमीटर नहीं लगा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उड़ान के दौरान वे कहीं गिर गए हैं। 
विज्ञापन


बहरहाल बाज को वन विभाग को सपुर्द कर दिया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि ये बाज अरब के राजपरिवार के सदस्यों का हो सकता है जो इन दिनों जैसलमेर सीमा के लगे पाकिस्तान में आए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed